

विजय, सन्मार्ग संवाददाता
खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के मलिंचा में स्थित श्री बालाजी मंदिर में मंगलवार को हजारों लोगों के बीच महाभोग वितरण किया गया। मंदिर में वार्षिक ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस महाभोग वितरण कार्यक्रम में भगवान का प्रसाद ग्रहण करने के लिए काफी लोग यहां पहुंचे। वार्ड 10 के टीएमसी पार्षद बी हरिश कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक भी महाभोग वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया। मालूम हो कि मंदिर में वार्षिक ब्रह्मोत्सव का आयोजन 27 नवंबर से किया गया था। इस दौरान 29 नवंबर को मंदिर में आयोजित कल्याणम समारोह में भी काफी लोग जुटे। मंदिर कमेटी के लोगों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक ब्रह्मोत्सव का आयोजन मंलिचा के बालाजी मंदिर में पूरे वैदिक विधि विधान के साथ किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत किया।