शिक्षा क्षेत्र में माफियायों की दादागिरी नहीं चलेगी - उच्च शिक्षा मंत्री

उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चटर्जी व अन्य अधिकारी
उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चटर्जी व अन्य अधिकारी
Published on

मुर्शिदाबाद : बहरमपुर गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी का शताब्दी समारोह शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चटर्जी ने दीप जलाकर किया। मीडिया से बात करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की सभी सीटें पहले राउंड की काउंसलिंग में भर गई हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 30 जुलाई तक चलेगी। पहले प्राइवेट कॉलेजों की सीटें खाली थीं। इस साल विद्यार्थी प्राइवेट कॉलेजों में आ रहे हैं। मेरिट बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस राज्य में शिक्षा क्षेत्र में शिक्षा माफियायों की दादागिरी नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा प्रशासन और रिश्वत मुक्त नौकरियों उपलब्ध करायेंगे। हम कॉलेज सर्विस कमीशन की भर्ती में मेरिट के आधार पर अपॉइंटमेंट करने की कोशिश करेंगे। मंत्री ने यह भी कहा, "हमारी चुनौती जिले में बनी यूनिवर्सिटी को चालू रखना है। सरकार नंबरों के बजाय क्वालिटी और सिस्टमैटिक बदलावों के बारे में ज्यादा सोच रही है।" इस दौरान पिछड़ा वर्ग, पब्लिक एजुकेशन और लाइब्रेरी मिनिस्टर गौरीशंकर घोष, बहरमपुर के भाजपा विधायक सुब्रत मैत्रा और कॉलेज के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in