लंबे समय से जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा कर रहे ईश्वर चंद्र विद्यासागर गैलरी का हुआ उद्घाटन

कला प्रेमियों में खुशी की लहर
मौके पर उपस्थित मंत्री अग्निमित्रा पॉल, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा एवं अन्य लोग
मौके पर उपस्थित मंत्री अग्निमित्रा पॉल, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा एवं अन्य लोग
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल बीएनार मोड़ के पास स्थित शहर की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने वाली ईश्वरचंद्र विद्यासागर आर्ट गैलरी का रविवार शाम को भव्य उद्घाटन किया गया। लंबे समय से जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा कर रही यह गैलरी अब नए रूप में सज-धज कर कला प्रेमियों के स्वागत के लिए तैयार है। बता दे इसका उद्घाटन मंत्री अग्निमित्रा पॉल, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी एवं आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने फीता काटकर किया। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह गैलरी सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि आसनसोल की कला और संस्कृति की आत्मा है। इसके नए रूप में खुलने से शहर के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा। इसके लिए आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा का विशेष आभार जताया। साथ ही निगम के उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया गया जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया। वहीं आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि रखरखाव के अभाव में गैलरी के अंदर दीमक लग गई थी, जिससे इसकी आंतरिक संरचना जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच गई थी। मामला सरकार के संज्ञान में आते ही युद्धस्तर पर इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया। मरम्मत के बाद अब गैलरी पूरी तरह से नया रूप ले चुकी है। आज इसे औपचारिक रूप से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस मौके पर काफी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in