लोको पायलटों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

ट्रेनों के बेहतर परिचालन के लिए लोको पायलटो का बीच रखा जा रहा विशेष ध्यान
लोको पायलटों का स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक
लोको पायलटों का स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : लोको पायलटों का स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वस्थता सुरक्षित रेल परिचालन तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रेलकर्मियों के कल्याण और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को इलेक्ट्रिक लोको ट्रेनिंग सेंटर (ELTC), आसनसोल में लोको पायलटों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस वार्षिक शिविर का उद्देश्य लोको पायलटों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। लोको पायलटों का कार्य निरंतर एकाग्रता, सतर्कता तथा निर्धारित संरक्षा नियमों के कड़ाई से अनुपालन की अपेक्षा करता है।

शिविर के दौरान उपस्थित लोको पायलटों की लंबाई, वजन एवं रक्तचाप की जांच की गई तथा रक्त शर्करा की जांच भी की गई। जांच के परिणामों के आधार पर रेलकर्मियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा जहां आवश्यक हो, आगे की चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर डॉ. अंशा शर्मा, सीएमपी., वीएस राव, एएचओ/आसनसोल, एएस दुबे, वरिष्ठ जिला विस्तार शिक्षक तथा अन्य पैरामेडिकल कर्मचारी उपस्थित थे। इस वार्षिक पहल के माध्यम से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल का चिकित्सा विभाग अग्रिम पंक्ति में कार्यरत परिचालन कर्मचारियों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं निवारक चिकित्सा देखभाल के महत्व को रेखांकित करता है। यह पहल रेलकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सुचारु रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के मंडल के व्यापक उद्देश्य को भी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News