स्थानीय लोगों ने पार्षद के खिलाफ खोला मोर्चा

नाली पर स्लैब बनवाने की सिफारिश को अनदेखा करने का आरोप
स्थानीय लोगों ने पार्षद के खिलाफ खोला मोर्चा
Published on

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 95 बस्टम बांध नवाघंटी रोड स्थित गली में नाला की ढलाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोला है। आरोप है कि कई बार पार्षद को कहा गया है कि गली में नाली के ऊपर ढलाई करवा दें, पर पार्षद ने इस पर ध्यान नहीं दिया। साथ ही इस इलाके में कभी झांकने भी नहीं आती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक तो गली पतली है और नाली के ऊपर बाइक ले जाने से नाली में गिरने का डर बना रहता है। साथ ही कहा कि नाली जो एक तरफ मुड़ी हुई है, उस पर स्थानीय लोगों द्वारा खर्च कर ढलाई कराई गई है। वह भी हिल रहा है और कभी भी बड़ा घटना को अंजाम दे सकता है।

क्या कहा पार्षद ने

वार्ड 95 की पार्षद संध्या दास ने कहा कि उनके पास वार्ड से संबंधित जो भी समस्या आती है, उसका वह समाधान करती हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर उनके पास कोई सूचना नहीं है और न ही लोगों ने आकर इस समस्या के बारे में बताया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in