लियोनेल मेस्सी के मोम के पुतले का अनावरण

मोम की मूर्ति का अनावरण
लियोनेल मेस्सी के मोम के पुतले का अनावरण
Published on

आसनसोल : मोहिशिला इलाका में मूर्तिकार सुशांत राय ने अपने वर्कशॉप में अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की मोम की मूर्ति का अनावरण किया। गौरतलब है कि मंत्री मलय घटक ने इस मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि मूर्तीकार सुशांत राय जिस तरह से विभिन्न प्रसिद्ध लोगों की मोम की मूर्तियां बनाते हैं और अपने वर्कशॉप में रखते हैं, वह उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। आगे कहा कि यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मोम की मूर्ति भी बना कर रखी गई है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे ममता बनर्जी स्वयं कुर्सी पर बैठकर काम कर रही हों। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in