लाखों की चोरी होने से इलाके में मची हलचल

लाखों की चोरी होने से इलाके में मची हलचल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : बेनाचीती स्थित निवेदिता प्लेस में एक सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने 10 भरि से अधिक सोने के गहने और नकदी उड़ा ली। मोहन बनर्जी के घर उस समय चोरी हुई जब उनकी पत्नी पास के आश्रम और वे खुद श्मशान गए हुए थे। जानकारी के अनुसार अलमारी और पलंग को तोड़कर पत्नी, बेटे और सास के 10 भरि से ज्यादा सोने के आभूषण और नकद रुपये चोरी कर लिए गए। सूचना मिलते ही दुर्गापुर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मोहन बनर्जी ने बताया कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से वे सदमे में हैं और उनका सब कुछ लुट गया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in