

बर्नपुर : दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्टूम शहर में 3 से 12 जुलाई तक आयोजित द एशिया-पैसिफिक अफ्रीकन इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में बर्नपुर निवासी आईएसपी अधिकारी कुंतल दास ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। बता दें कि कुंतल दास ने द एशिया-पैसिफिक अफ्रीकन क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में एम-1 एज केटेगरी अंतर्गत 120+ केजी वेट केटगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ पूरे आसनसोल का नाम रोशन किया। वहीं इस चैंपियनशिप में एशिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र के 20 से अधिक देशों के खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में क्लासिक तथा इक्विप्ड बेंच प्रेस और पावरलिफ्टिंग स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की तरफ से हिस्सा ले रहे बर्नपुर निवासी आईएसपी अधिकारी कुंतल दास हैं। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जापान, चीन, ईरान, कजाखस्तान, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात सहित 20 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।