पांडवेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष फिर बने कृटी मुखर्जी

बीरबहादुर सिंह बने उपाध्यक्ष
पांडवेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष फिर बने कृटी मुखर्जी
Published on

पांडवेश्वर : तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बर्दवान जिला में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। पांडवेश्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद का जिम्मा फिर कृटी मुखर्जी को सौंपा गया है जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं बीरबहादुर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीरबहादुर सिंह को पार्टी में नई जिम्मेवारी मिलने से समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बीरबहादुर सिंह बहुला ग्राम पंचायत के उपप्रधान हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला एवं उच्च नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जनता की सेवा, सांगठनिक मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं पांडवेश्वर ब्लॉक तृणमूल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा रुईदास और उपाध्यक्ष सोमा राय चौधरी को बनाया गया है। तृणमूल युव कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरोत्तम मंडल, उपाध्यक्ष श्रीकांत साव बनाये गए। आईएनटीटीयूसी के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेवारी गोपीनाथ नाग को दी गयी। दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पुनः सतदीप घटक को बनाया गया। ब्राह्मणदेव प्रसाद विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया है। अटकलों के बीच अंडाल ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान फिर कालोवरन मंडल को सौंपा गया है। आईएनटीटीयूसी के अंडाल ब्लॉक अध्यक्ष सुदिन पांडेय बने।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in