जानियें सीआईएसएफ ने क्यों और कहां की छापेमारी

सीआईएसएफ एवं चौरंगी पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापामारी
जानियें सीआईएसएफ ने क्यों और कहां की छापेमारी
Published on

कुल्टी : कुल्टी क्षेत्र में ईडी की टीम की ओर से की गयी छापामारी के बावजूद कोयला सिंडिकेट की ओर से अवैध रूप से कोयला ढुलाई का काम खुलेआम किया जा रहा है। यह खबर मिलते ही ईसीएल शीतलपुर के सीआईएसएफ सीनियर कमांडेंट राहुल यादव के नेतृत्व में मोहनपुर एवं भनौड़ा सीआईएसएफ, शीतलपुर कैम्प की क्विक रिस्पांस टीम के अलावा चौरंगी पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया। इस छापामारी के दौरान एनएच 19 में एक लाइन होटल के पीछे अवैध कोयला डिपो से सीआईएसएफ ने लगभग 5 सौ मैट्रिक टन से अधिक कोयला जब्त किया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने इस अवैध कोयले के भंडार को कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी में रखवा दिया। इसकी खबर मिलते ही कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अवैध कोयका सिंडिकेट में शामिल कई लोग फरार हो गये हैं। ज्ञातव्य हो कि चार दिन पूर्व ही ईडी की टीम ने अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ दर्जनों स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान कुल्टी थाना अंतर्गत बंगाल झारखंड की सीमा स्थित डीबुडीह चेकपोस्ट समीप एक कथित कोयला सिंडिकेट कार्यालय में छापामारी कर कई कागजात जब्त किये गये। जानकारी के मुताबिक आसनसोल से बिहार एवं झारखंड जाने के लिये डीबुडीह एवं रूपनारायनपुर चेकपोस्ट से होकर गुजरना पड़ता है। इन दोनों ही बॉर्डर के पास सिंडिकेट की ओर से पैड के माध्यम से अवैध कोयला ट्रकों को पार कराया जाता है। वहीं जिस ट्रक मालिक के पास पैड नहीं होता है, उससे 35 से 40 हजार रुपये की वसूली की जाती है।

क्या कहना है भाजपा का

सीआईएसएफ की ओर से अवैध कोयला डिपो में की गयी छापामारी को लेकर भाजपा जिला महासचिव केशव पोद्दार ने कहा कि चौरंगी फांड़ा इलाके में खुलेआम अवैध कोयला की ढुलाई की जाती थी लेकिन अब अवैध कोयला कारोबारियों का दिन समाप्त हो गया। अब सिंडिकेट की ओर से अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई की गई तो भाजपा पुलिस के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in