जानिये कहां नाका चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी पर ड्राइवर ने चढ़ा दी गाड़ी

ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार
साभार प्रतिक फोटो
साभार प्रतिक फोटो
Published on

बांकुड़ा : बांकुड़ा-हुगली जिला सीमा पर स्थित अंकारगड़िया में नाका चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस स्वयंसेवक (NVF) रूपक पात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों में हुगली जिले के बेलडीहा निवासी असीम नायक (ड्राइवर), विश्वजीत मिश्रा और फाल्गुनी धारा शामिल है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:50 बजे कोतुलपुर थाने के एसआई बिप्लब सांतरा अपनी टीम के साथ अंकारगड़िया में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कोतुलपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को लापरवाही से ज़िग-ज़ैग तरीके से चलते हुए देखा गया। पुलिस टीम ने हाथ का इशारा कर ड्राइवर को गाड़ी धीमी करने और सुरक्षित चलाने का संकेत दिया, लेकिन ड्राइवर ने निर्देशों की अनदेखी की। अनियंत्रित वाहन ने ड्यूटी पर तैनात NVF रूपक पात्रा को जोरदार टक्कर मार दी।

घायल की हालत नाजुक

टक्कर लगने से रूपक पात्रा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल कोतुलपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोतुलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल काफी नाजुक बनी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in