

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल/ बर्नपुर : काली पूजा को लेकर आसनसोल एवं बर्नपुर में उत्सव का माहौल चरम पर है। शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में एक के बाद एक काली पूजा पंडालों का उद्घाटन मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने की। गौरतलब है कि सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक उद्घाटन का सिलसिला चला। शहर के हर मोहल्ले में पूजा कमेटियों ने भव्य तैयारी की है। कहीं थीम पंडाल, कहीं रोशनी की सजावट, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने शारदा पुकुर सार्वजनिक काली पूजा,(खेजुर तला), अमरा सबी काली मंदिर , 3 नंबर मोहिशिला कॉलोनी (आमबागान), मां भबतारिणी मंदिर, दक्षिण पाड़ा रेलवे गेट काली पूजा, नरसिंह बांध सम्मेलनी, आदि तरुण संघ, श्रीश्री जागेश्वर क्लब (पुरुषोत्तमपुर), श्रीश्री काली पूजा रंगापाड़ा यूनाइटेड क्लब (रंगापाड़ा), न्यू अंबेडकर क्लब (हुसैन नगर), एचडीसीएल सार्वजनिक सम्मिलनी (धरमपुर), डीआई. कॉलोनी (हीरापुर), श्रीश्री काली पूजा ( बैष्णव बांध), स्कोब मेस (बर्नपुर), विवेकानंद क्लब, नूतन दिगंत क्लब (अपर रोड), प्रांतिक क्लब, मिलन चक्र, पब्लिक फ्रेंड्स, यंगमेन्स एसोसिएशन, नतुनपल्ली, जागृति क्लब, विजय हिंद क्लब (पवन सिंह), राजस्थान क्लब काली पूजा का उद्घाटन की। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पूजा को लेकर सभी का उत्साह, प्यार और अपनापन दिल को छू गया। ऐसे आयोजन लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द के बंधन को और मजबूत करते हैं। पूजा कमेटी के सभी सदस्यों और आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था : काली पूजा उद्घाटन और भीड़ को देखते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।