

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता
दुर्गापुर : काली पूजा की खुशियों में कोई हादसा साया न डाले, इसके लिए कमिश्नरेट की पुलिस ने पहले से ही कमर कस ली है। दुर्गापुर के कई पूजा मंडपों का निरीक्षण करने वाले पुलिस अधिकारियों ने पूजा कमेटियों को सख्त निर्देश दिए।
दुर्गापुर के इस्पात नगरी और सिटी सेंटर इलाके में हर साल काली पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। बड़े बजट की पूजा के साथ-साथ मंडपों के पास मेले भी लगते हैं, जहां नागरदोल्ला और अन्य झूलों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे और परिवार के लोग आते हैं। इसी भीड़ में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन जाती है।
इसे देखते हुए पुलिस ने इस बार बड़ा फैसला लिया है। संभावित दुर्घटनाओं को टालने के लिए बड़े नागरदोल्ला और नाव वाले झूले जैसे खतरनाक राइड्स पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पूजा कमेटियों को साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि मेला परिसर में ऐसे झूले नहीं लगाए जाएंगे। वहीं
गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर (पूर्व) रासप्रीत सिंह ने पुलिस के साथ कई मंडपों का दौरा किया। उन्होंने पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और भीड़ नियंत्रण, आने-जाने के रास्ते, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी तथा महिला सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
वहीं पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अभी से तैयारी जरूरी है। सभी कमेटियों को लाइसेंस, सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा