महाप्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

19 नवंबर को श्रीमद्भागवत पाठ का आयोजन
महाप्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर बारी मैदान में बर्नपुर टाउन पूजा समिति की तरफ से नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु की पीतल की मूर्ति बैठाकर प्राण-प्रतिष्ठा की गयी। गौरतलब है कि इस उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह एक कलश यात्रा निकाली गई, जो हीरापुर ठाकुर बाड़ी से निकलकर नगर परिक्रमा करते हुये बर्नपुर बारी मैदान पहुंची। वहां विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर दोनों महाप्रभुओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी। इस मौके पर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के महासचिव शिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि नवद्वीप से नित्यानंद एवं गौरांग महाप्रभु की पीलत की मूर्ति मंगवाकर प्राण-प्रतिष्ठा की गयी और इस उपलक्ष्य में 19 नवंबर को श्रीमद्भागवत पाठ का आयोजन किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कि 20, 21 एवं 22 नवंबर को कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस दौरान बर्नपुर टाउन पूजा समिति के ज्वाइंट सेक्रेटरी कमल बोस, असिस्टेंट सेक्रेटरी सुमन गुहाठाकुरता, कोषाध्यक्ष उज्जवल माजी, मानस दास, मानस मुखर्जी, पुजारी गौतम रॉय , चित्तरंजन गोस्वामी, विश्वजीत गोस्वामी, उत्पल सेन, मंदीप सिंह मक्कड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in