आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में लगा जॉब फेयर

जॉब फेयर नहीं बल्कि बच्चों की काबिलियत का मेला है
आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में लगा जॉब फेयर
Published on

आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में राज्य की विभिन्न जगहों से कुल 7 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं। वहीं उत्कर्ष बांग्ला के तहत 73 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया गया था, जिन्होंने इस जॉब फेयर में हिस्सा लिया था। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला ऑफिस की तरफ से एडीएम एजुकेशन संजय पॉल एवं कार्तिक दास (कन्याश्री) मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण शिक्षक प्रभारी डॉ. मोनिका साह द्वारा दिया गया। कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एवं आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. बीरू रजक ने जिला प्रशासन तथा पश्चिम बंगाल सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जॉब फेयर नहीं बल्कि बच्चों की काबिलियत का मेला है। जो बच्चे हर संभव प्रयास कर रहे है, उन्हें इस जॉब फेयर के माध्यम से प्लेसमेंट मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि चयनित बच्चों का नाम एक-दो दिन में कॉलेज में आ जाएगा। इस मौके पर डॉ. सुप्रियो रॉय, डॉ. अर्नब चटर्जी, अमितब्रत नाग के सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in