जिले की 12 पूजा कमेटियों को मिला देवी दुर्गा सम्मान 2026

मंत्री व विधायकों ने किया सम्मानित
पूजा कमेटियों को सम्मानित करती मंत्री व विधायक
पूजा कमेटियों को सम्मानित करती मंत्री व विधायक
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में बेहतर दुर्गा पूजा करने वाले 12 पूजा कमेटियों को जिला प्रशासन की ओर से देवी दुर्गा सम्मान 2026 के तहत सम्मानित किया गया। इसके लिए बेहतर पूजा आयोजित करने वाले कमेटियों को चार श्रेणियों में बांंटा गया था। जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में पूूजा कमेटी के आयोजकों को बुला कर उन्हें मोमेंटों, मिठाई की हंडी और 50 हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठ पूजा श्रेणी में- खुदीराम मठ सार्वजनीन पूजा कमेटी (दुर्गापुर), राधानगर रोड पूजा कमेटी (आसनसोल), मार्कोनी दक्षिण दुर्गापूूजा कमेटी को सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठ प्रतिमा श्रेणी में-चतुरंग पूजा कमेटी (दुर्गापुर), फुलजोर सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी (दुर्गापुर) और गांधीनगर दुर्गापूजा कमेटी (आसनसोल) को सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठ मंडप श्रेणी में - अग्रणी संस्कृति परिषद (दुर्गापुर), शंकरपुर सार्वजनीन पूजा कमेटी (दुर्गापुर) और आसनसोल रवींद्र नगर उन्नयन समिति को सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठ समाज सचेतन श्रेणी में

रामबांध सार्वजनीन पूजा कमेटी, धेमोमेन दुर्गापूजा कमेटी और खोटाडीही सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी आसनसोल को सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम, मंत्री डाॅ. अजय पोद्दार, मंत्री अग्निमित्रा पाल, दुर्गापुर के विधायक लखन चंद्र घुरोई, चंद्रशेखर बनर्जी, रानीगंंज के विधायक पार्थ घोष, पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, बाराबनी के विधायक अरीजित राय, निगमायुक्त दिलीप मिश्रा के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News