काली मंदिर से आभूषण चोरी होने से फैली सनसनी

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ा
काली मंदिर से आभूषण चोरी होने से फैली सनसनी
Published on

आसनसोल : आसनसोल ईस्माइल स्थित पुराने काली मंदिर (स्वप्न काली मंदिर) से आभूषण चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि सोमवार सुबह एक महिला श्रद्धालु के वेश में मंदिर में घुसी और पूजा के बहाने आभूषण चुरा लिए। इसके बाद मंदिर के पूजारी ने चोरी की घटना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने आकर मंदिर वाले इलाका को घेर कर महिला की तलाशी ली और उसके पास से आभूषण बरामद किया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने महिला को काफी देर तक पकड़ कर रखा। इसके बाद हीरापुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पुछताछ के बाद किसी द्वारा शिकायत नहीं होने पर महिला को छोड़ दिया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिला कई असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त है। वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया कि महिला ने पूजा करने के बहाने अपनी बातों में उलझाकर इस तरह गुमराह किया कि पता ही नहीं चला की मां काली की मूर्ति के सिर से उसने आभूषण गायब कर दिया है। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग एवं हीरापुर थाना की पुलिस मौजूद थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in