24,19,709 रुपये की लागत से बनेगा जनाजा शेड

रहमत नगर में जनाजा शेड के निर्माण का हुआ शिलान्यास
मौके पर मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पॉल
मौके पर मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर-82, बोरो-VI के अंतर्गत रहमत नगर में जनाजा शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्य का शिलान्यास मंत्री अग्निमित्रा पॉल के द्वारा किया गया,जिसका अनुमानित लागत 24,19,709 रुपये है। निगम की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराकर इसे समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि रहमत नगर में जनाजा शेड लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी। बारिश, धूप और खराब मौसम में जनाजे के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस शेड के बन जाने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें खुले में परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि आसनसोल नगर निगम लगातार वार्डों में विकास कार्य करा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल, लाइट के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। रहमत नगर का जनाजा शेड उसी विकास की कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया और निगम व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा, एक्जीक्यूटिव इंजिनियर कौशिक सेन गुप्ता, अस्टिस्टेंड इंजीनियर सरोज कुमार झा,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News