जाली लॉटरी टिकट कारोबार में शामिल अभियुक्त रिमांड पर

जाली लॉटरी टिकट कारोबार में शामिल अभियुक्त रिमांड पर
Published on: 

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : बीते कुछ महीनों से शिल्पांचल में चल रही जाली लॉटरी के कारोबार को लेकर शहर की विभिन्न थाना पुलिस ने मामले पर अपनी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने जाली लॉटरी के कारोबार करने के आरोप में फिर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्त का नाम अंकुश कुमार बताया गया है। उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त कांड में शामिल कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी समेत मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 4 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले भी पुलिस ने इस कारोबार में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर लिया गया था। वहीं उनलोगों के पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट भी जब्त की गई थी। बताया जाता है कि पुलिस की आंखों में धूल झोंककर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड के अवैध लॉटरी की बिक्री की जाती थी। फिलहाल इन सभी चीजों को लेकर पुलिस ने अपनी छानबीन की प्रक्रिया बीते कई दिनों से शुरू कर रखी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in