

बर्नपुर : सेल आईएसपी के मॉडर्नाइजेशन, विस्तार, नए प्लांट्स और प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन पर जो 36,000 करोड़ रुपये का निवेश होना था, उसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। गौरतलब है कि सलाहकार समितियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट आईएसपी प्रंबंधन को सौंप दी हैं और जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है, जिसे लेकर जहां नये प्लांट बनने वाले हैं, वहां पुराना स्ट्रक्चर की कटाई-झटाई शुरू हो चुकी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल आईएसपी के विकास के साथ पूरे शहर का विकास होगा और युवाओं के लिए नये-नये रोजगार आयेंगे, जिससे आसपास के गांव के लोगों को रोजगार के लिए अपना शहर छोड़कर नहीं जाना होगा। वहीं सेल आईएसपी के अधिकारियों का कहना है कि सेल आईएसपी के मॉडर्नाइजेशन एवं विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। सभी कंपनियों के सलाहकारों ने अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है और कार्य भी शुरू होने के कगार पर है। साथ ही बताया कि बर्नपुर न्यूटाउन इलाके का बड़ा हिस्सा आईएसपी के मॉडर्नाइजेशन एवं विस्तारीकरण में जायेगा। साथ ही नये-नये प्रोजेक्ट के आने से पढ़े-लिखे युवाओं, आईटीआई पास, विभिन्न तकनीकी फिल्ड से पास हुये युवाओं की काफी मांग बढ़ने वाली है। आसपास के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए यह नया प्लांट बहुत ही अग्रणी भूमिका निभाने वाला साबित होगा।