

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : सेल आईएसपी में 24 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक यूनियन चुनाव को लेकर भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासचिव संजीत बनर्जी , संजीत प्रसाद और श्रीकांत साह ने चुनाव को कर्मचारियों की बड़ी जीत बताया और विरोधी यूनियनों पर चुनाव रोकने की कोशिश का आरोप लगाया। मौके पर संजीत बनर्जी ने कहा कि ISP के 107 साल के इतिहास में पहली बार मान्यता के लिए सीक्रेट बैलेट से चुनाव होने जा रहा है। यह आसानी से नहीं हुआ है।पहले डिप्टी CLC ऑफिस में 4 यूनियनों में सहमति नहीं बनी तो BMS हाईकोर्ट गई। कोर्ट के आदेश के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 2025 में तारीख तय होने के बाद फिर कुछ यूनियनों ने चुनाव को चुनौती दी, जिससे प्रक्रिया रुकी। हाईकोर्ट और डिवीजन बेंच की लड़ाई के बाद अब 24 सितंबर को चुनाव हो रहा है। यह किसी एक यूनियन की नहीं, बल्कि पूरे ISP कर्मचारियों के संघर्ष की जीत है।।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के 39 महीने के एरियर, 58 महीने के लंबित भुगतान जैसे मुद्दों पर अगर कोई यूनियन कोर्ट जाती है तो BMS उसका समर्थन करेगा, लेकिन चुनाव रोकना गलत है।उन्होंने ISP और DSP के ठेका श्रमिकों के वेतन में अंतर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि 2018 से ठेका श्रमिकों को उचित वेतन और बकाया दिलाने के लिए लड़ाई जारी है। वही श्रीकांत साह ने कहा कि 24 सितंबर 2026 को प्रबंधन और डिप्टी CLC की देखरेख में चुनाव होगा। कुल 3517 स्थायी कर्मचारी गुप्त मतदान करेंगे। इसके लिए प्लांट में 7 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और उसी दिन काउंटिंग होगी।उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी यूनियन चुनाव रोकने की विफल कोशिश कर रही है। HMS से संबद्ध यूनियन सुप्रीम कोर्ट तक चली गई है। हमने भी सुप्रीम कोर्ट में Caveat दाखिल किया है ताकि हमारा पक्ष सुने बिना कोई फैसला न हो। उन्होंने कहा कि जो यूनियनें कर्मचारी हित की बात करती हैं, उन्हें चुनाव रोकने के बजाय मुद्दों पर लड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस यूनियन को 51% से ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा मिलेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की। इस मौके पर ,संजीत बनर्जी - महासचिव (BIKS),संजीत प्रसाद - महासचिव (BTMS) ,दीपक कुमार सिंह - उपाध्यक्ष (BIKS) ,अमित सिंह - संगठन मंत्री(BIKS) सचिन कुमार - कोषाध्यक्ष (BIKS), श्रीकांत साह सहायक सचिव (BIKS), रवि रजक - सहायक सचिव (BTMS) मौजूद थे।