SAIL-ISP सीक्रेट बैलेट चुनाव में ISP परमानेंट वर्कर्स यूनियन को मिलेगा मौका

प्रबंधन और यूनियनों ने नहीं जताई आपत्ति
चर्चा करते यूनियन के पदाधिकारी
चर्चा करते यूनियन के पदाधिकारी
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल- आईएसपी में होने वाले सीक्रेट बैलेट चुनाव को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। आईएसपी परमानेंट वर्कर्स यूनियन को भी चुनाव में भाग लेने का अवसर देने पर सहमति बन गई है। आसनसोल के वेरिफिकेशन ऑफिसर-कम-डिप्टी के समक्ष फाइल नंबर 11(01)/2025/A-5/E के तहत हुई बैठक में सात ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि और SAIL-ISP प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जब आईएसपी परमानेंट वर्कर्स यूनियन को चुनाव में शामिल करने का मुद्दा उठा, तो वेरिफिकेशन ऑफिसर ने प्रबंधन और सभी यूनियनों से उनकी राय मांगी। प्रबंधन और सभी यूनियनों की हामी SAIL-ISP प्रबंधन ने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस यूनियन को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने पर कोई आपत्ति नहीं है। वहीं मौजूद अन्य सात यूनियनों ने भी कहा कि यदि आईएसपी परमानेंट वर्कर्स यूनियन निर्धारित पात्रता पूरी करती है और जरूरी दस्तावेज पेश करती है, तो उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं होगी। नेचुरल जस्टिस के तहत फैसला वेरिफिकेशन ऑफिसर ने सुनवाई के बाद नेचुरल जस्टिस और इक्वल चांस ऑफ पार्टिसिपेशन के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि पंजीकरण संख्या 29728 वाली यूनियन को चुनाव में भाग लेने का अवसर दिया जा सकता है। इसके लिए यूनियन को वैध रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, नवीनतम एनुअल रिटर्न, मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन जैसे दस्तावेज पेश करने होंगे। वेरिफिकेशन ऑफिसर ने निर्देश दिया है कि यूनियन को नामांकन के लिए आमंत्रण पत्र आज ही ई-मेल के जरिए भेजा जाए। नामांकन की अंतिम तिथि आईएसपी परमानेंट वर्कर्स यूनियन को 10 सितंबर 2026 शाम 4 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा। प्रबंधन को 09 सितंबर शाम 4 बजे तक बूथ-वाइज वोटर लिस्ट उपलब्ध करानी होगी। सभी यूनियनों को 14 सितंबर 2026 तक पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की सूची जमा करनी होगी। इस निर्णय को SAIL-ISP में आगामी ट्रेड यूनियन चुनाव में निष्पक्षता, समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in