अतिक्रमण हटाने गए ISP अधिकारियों को विरोध का सामना करना परा

रांगापारा में तनाव की स्थिति बनी रहीं
स्थानीय दुकानदार बात करते टाउन सर्विसेज विभाग के अधिकारियों से
स्थानीय दुकानदार बात करते टाउन सर्विसेज विभाग के अधिकारियों से
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर के रांगापारा इलाके में शुक्रवार को ISP की टाउन सर्विसेज विभाग की टीम बुलडोजर लेकर जमीन खाली कराने पहुंची तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ISP की इस कार्रवाई का स्थानीय दुकानदारों ने जमकर विरोध किया और मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।

क्या है मामला

सूत्रों का कहना है कि रांगापारा की एक ही जमीन पर दो पक्ष अपना-अपना हक जता रहे हैं। वहीं ISP प्रबंधन का दावा है कि यह जमीन उसकी है और उस पर अवैध कब्जा किया गया है। इसी को हटाने के लिए प्रबंधन ने बुलडोजर चलाया। वहीं, दूसरी तरफ दुकानदारों का कहना है कि वे सालों से वहां दुकान चला रहे हैं और जमीन पर उनका भी अधिकार है। उन्होंने SAIL ISP की कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध किया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और ISP अधिकारियों और दुकानदारों के बीच जमकर कहासुनी हुई।

क्या कहा ISP के टाउन सर्विसेज विभाग

ISP के टाउन सर्विसेज विभाग का कहना है कि जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई बार बुलडोजर कार्रवाई हो चुकी है। SAIL अपनी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, इसी के तहत रांगापारा में भी अभियान चलाया गया लेकिन हर बार स्थानीय लोगों के विरोध के कारण विवाद गहरा जाता है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in