अवैध कब्जाधारियों के विरोध में आईएसपी ने चलाया अभियान

चार अवैध रूप से कब्जाधारित क्वार्टरों की विद्युत एवं जलापूर्ति पूर्णतः विच्छेदित की गई
अवैध कब्जाधारियों के विरोध में आईएसपी ने चलाया अभियान
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल आईएसपी के टाउन सर्विसेज (एस्टेट) विभाग ने संयंत्र आवासों पर अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बर्नपुर क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध कब्जाधारियों के विरोध में एस्टेट विभाग की टीम ने दो क्वार्टरों जी-6/2 एवं जी-8/1 को सफलतापूर्वक खाली कराकर पुनः सेल - आईएसपी के कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान केएस-14/5, केएस-14/6, केएस-14/9 तथा केएस-14/10 सहित चार अवैध रूप से कब्जाधारित क्वार्टरों की विद्युत एवं जलापूर्ति पूर्णतः विच्छेदित कर दी गई। इसके अतिरिक्त एमएस-7/1, एमएस-7/4, एमएस-8/4, एमएस-9/3, एमएस-6/1, एमएस-6/2, एमएस-6/3, एमएस-6/4 तथा एमएस-6/5 सहित 9 क्वार्टरों की जलापूर्ति भी काट दी गई ताकि अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही जी-2/1, जी-7/2 तथा एफबी/6 में रह रहे अवैध कब्जाधारियों को तत्काल क्वार्टर खाली करने हेतु अंतिम चेतावनी जारी की गई। इस मौके पर रक्षित मंडल, उज्ज्वल राय, आफताब आलम, कांति चक्रवर्ती, लालटू मंडल, पवित्र माझी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in