ISP और SEFI ने बैठक कर की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्णय पर चर्चा
ISP और SEFI ने बैठक कर की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
Published on

बर्नपुर : सेल आईएसपी बर्नपुर में सेफी चेयरमैन एनके बंछोर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट का दौरा कर डीआईसी सुरजीत मिश्रा के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। गौरतलब है कि अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ कल्याण, पदोन्नति, वेतन, आवास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं सभी एग्जिक्यूटिव्स और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एकजुट होकर आईएसपी के नए विस्तार परियोजनाओं को समय पर, सुरक्षित और कुशलतापूर्वक पूरा कराने में मदद करें ताकि संगठन और राष्ट्र निर्माण में मजबूत योगदान दिया जा सके। बैठक में सेफी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव संजय कुमार आर्य, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह एवं अजय कुमार पांडे, आईओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, महासचिव निशिकांत चौधरी,उपाध्यक्ष देबप्रिय दास, मुकेश कुमार,राजेंद्र कुमार नायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्णय

बैठक में समान कार्य समय, गंभीर चिकित्सा मामलों में निरंतर सहयोग, सभी यूनिटों में समान एचआरए, पदोन्नति प्रतिशत में सुधार, नए एग्जिक्यूटिव क्वार्टरों का निर्माण, एमटीटी बैच (2008–2016) के वेतन विसंगति का मामला, टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, 1300 वार्षिक इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस राशि, गुणवत्तापूर्ण स्कूल और बस सेवा बहाली, आईएसपी एग्जिक्यूटिव्स के लिए एंटरटेनमेंट अलाउंस, एनपीएस से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स के मुद्दों पर गंभीर चर्चा, 1995 पेंशन स्कीम, आईओए कैलेंडर का विमोचन, 2008 एमटीटी एवं आईआईटी एमटीटी की सीनियरिटी के मुद्दे पर गहन चर्चा की गयी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in