आईक्यू सिटी अस्पताल ने छत पर अंकित किए रेड क्रॉस के प्रतीक चिन्ह

आईक्यू सिटी अस्पताल के छत पर बना रेड क्रॉस
आईक्यू सिटी अस्पताल के छत पर बना रेड क्रॉस
Published on

दुर्गापुर : सीमा पार चल रहे तनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को अपने अस्पताल की छतों पर रेड क्रॉस का प्रतीक चिन्ह पेंट करने का निर्देश दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा अस्पतालों में रेड क्रॉस के प्रतीक चिन्ह से संबंधित परिपत्र जारी किए गए हैं। विशेष रूप से आपदा तैयारी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। दुर्गापुर आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने विशेष परिपत्र का सम्मान करते हुए अपने अस्पताल की छत पर रेड क्रॉस का प्रतीक चिन्ह अंकित किया है। सुदर्शन गांगुली (निदेशक पीआर और ब्रांडिंग आईक्यू सिटी फाउंडेशन) ने कहा कि 'विशेष रेड क्रॉस सफेद पृष्ठभूमि पर है। इसका आकार 12 फुट गुणा 12 फुट है। परिपत्र में अस्पताल की छतों और वाहनों पर रेड क्रॉस के प्रतीक चिन्ह को प्रदर्शित करने के महत्व पर चर्चा की गई ताकि विशेष रूप से आपात स्थिति के दौरान आसानी से पहचाना जा सके। इसके अतिरिक्त रेड क्रॉस सोसाइटी ने आपदा प्रतिक्रिया से संबंधित मामलों पर के साथ सहयोग किया है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण और नेटवर्किंग प्रदान करना शामिल है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in