आईएनटीटीयूसी ने विभिन्न मांगों को लेकर की पथसभा

स्थानीय बेरोजगार युवाओं को लेने के लिए कराया गया ध्यान आकर्षित
आईएनटीटीयूसी ने विभिन्न मांगों को लेकर की पथसभा
Published on

बर्नपुर : आईएनटीटीयूसी की तरफ से बर्नपुर स्कोब गेट के पास सेल आईएसपी प्रंबंधन से विभिन्न मांगों को लेकर पथसभा की गयी। गौरतलब है कि सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण में 35 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है और इसका काम शुरू हो चुका है। साथ ही इसमें काम करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है, जिसमें स्थानीय बेरोजगार युवाओं को लेने के लिए ध्यान आकर्षित कराया गया। मौके पर आसनसोल साउथ टाउन आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन ने बताया कि सेल आईएसपी से आईएनटीटीयूसी का गठबंधन मजबूत करने के लिए स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए, साथ ही 1997 का जो एरियर बाकी है, उसे जल्द से जल्द दिलवाने के लिए पथसभा की गई। उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण अंतर्गत विभिन्न वार्डों और आईएसपी से सटे विभिन्न वार्डों के गांवों के बेरोजगार युवाओं को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए, कारण इन गांवों के लोगों ने सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण के लिए अपनी जमीन दी है। इस मौके पर काफी संख्या में आईएनटीटीयूसी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in