विधानसभा चुनाव एवं एसआईआर को लेकर आईएनटीटीयूसी ने की बैठक

एसआईआर एवं श्रमिकों के हित को लेकर बैठक
विधानसभा चुनाव एवं एसआईआर को लेकर आईएनटीटीयूसी ने की बैठक
Published on

बर्नपुर : आसनसोल साउथ टाउन आईएनटीटीयूसी की तरफ से बाटा मोड़ स्थित तृणमूल कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर आसनसोल साउथ टाउन आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन ने दिल्ली में हुए बम धमाके तथा उसमें मारे गये लोगों को लेकर शोक जताते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है और भगवान मृतक की आत्मा को शांति दे। साथ ही उन्होंने बताया कि आज जो बैठक की गई, उसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा में तृणमूल के हाथों को मजबूत करना, एसआईआर एवं श्रमिकों के हित के बारे में और कई बेहतर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि बर्नपुर टाउन में रहने वाले ज्यादातर वोटर क्वार्टर टूटने के बाद करीब सैकड़ों लोग दूसरे इलाके में चले गये हैं, जिससे बीएलओ को परेशानी हो रही है, पर वे एक भी वोटर का नाम न कटे, इसे देखते हुये बीएलओ का भरपूर सहायता कर रहे है। साथ ही उनके पास जो भी लोग इस समस्या को लेकर आ रहे, उनका बीएलओ से बात करवा दी जा रही है। इस मौके पर पार्थ चटर्जी, समीर खान उर्फ बांके, बुबई हाजरा, प्रेम चौहान, पिंकूं तिवारी, मंदीप मक्कड़, विजन विश्वास, उत्तम मजूमदार, पप्पू मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थति थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in