दोनों देशों में बातचीत के बाद वापस भेजे जायेंगे घुसपैठिये

फिलहाल होल्डिंग कैंप में रखा जायेगा घुसपैठियों को
होल्डिंग कैंप अर्थात पद्म भवन
होल्डिंग कैंप अर्थात पद्म भवन
Published on

मुर्शिदाबाद : राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब बॉर्डर के रास्ते देश में घुसपैठ करने वालों को कोर्ट में नहीं भेजा जाएगा। उन्हें बॉर्डर एरिया के होल्डिंग कैंप में रखा जाएगा और बाद में दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए वापस भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मुर्शिदाबाद में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए घुसपैठ करने वालों के लिए लालगोला BDO ऑफिस के पास पद्म भवन की तीसरी मंजिल पर एक होल्डिंग सेंटर बनाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, लालगोला के होल्डिंग सेंटर में कुल तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को रखा गया है। इनमें से दो लालगोला बॉर्डर और एक भगवानगोला बॉर्डर के जरिए घुसा था। पता चला है कि घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने के लिए दोनों देशों के संबंधित डिपार्टमेंट के बीच बातचीत शुरू हो गई है। जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और तीनों को वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in