

आसनसोल : श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम मंदिर आसनसोल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। वहीं श्री श्याम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। मौके पर वाराणसी से आये कथावाचक संजय जी शास्त्री ने कथा के माध्यम से मौजूद भक्तों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण का गोकुल आगमन, बाल लीलाएं, कालिय नाग का दमन एवं गोवर्धन लीला के बारे में बताया। मौके पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सचिव दीपक तोदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं का सफर मथुरा के कारागार से शुरू होकर गोकुल, वृन्दावन और गोवर्धन तक फैला है। उनकी यह यात्रा उनके जन्म से लेकर उनके अलौकिक कार्यों तक की अद्भुत गाथा है, जिसे सुनने से मन को शांति और आंतरिक शक्ति मिलती है। इस मौके पर मनोज मुकीम, सुरेश नवावाला, राजेश पंसारी, दिलीप पंसारी, सुदेश कावटिया, अमित डिडवानिया, सियाराम अग्रवाल, नरेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में भक्तगण एवं श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे।