अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

तीन महिलाएं सहित चार गिरफ्तार
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
Published on

दुर्गापुर : गणतंत्र दिवस से पूर्व आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कोक ओवन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े होने के आरोप में तीन महिलाओं समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास से इन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्तों के पास कई बैग देखकर पुलिस को उन पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उनकी बातों में विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद जब उनके पास मौजूद बैगों की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बताया गया है कि पुलिस ने कुल 31 किलो 92 ग्राम गांजा जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी की विशिष्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के उद्देश्य से, उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस उनकी सात दिनों की रिमांड की मांग की गयी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में रोज नीलिमा तिग्गा, सुंदरी कुमारी, मनीष कुमार सिंह एवं अनीता धुनिया शामिल हैं। इनमें तीन झारखंड के हैं और अनीता धुनियां सुंदरगढ़, ओडिशा की निवासी है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के एक बड़े हिस्से को ध्वस्त करना संभव हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in