10 मार्च तक ईसीएल क्वार्टर खाली करने का निर्देश

क्वार्टरों पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
10 मार्च तक ईसीएल क्वार्टर खाली करने का निर्देश
Published on

बाराबनी : ईसीएल श्रीपुर सातग्राम एरिया के भनौड़ा कोलियरी में अवैध कब्जा कर रह रहे 10 लोगों को आगामी 10 मार्च तक क्वार्टर खाली करने का हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है। सभी लोगों को ईसीएल की ओर से कई नोटिस भेजे गये थे। नोटिस भेजने के बाद तीन लोगों ने अवैध कब्जा वाले क्वार्टरों को खाली कर दिये थे लेकिन 7 लोग अड़े रहे। उन्हें नोटिस देने के बाद ईसीएल सुरक्षा प्रहरी तथा स्थानीय पुलिस क्वार्टर खाली कराने गई थी लेकिन वे लोग जबरन क्वार्टर में रह रहे हैं। आखिरकार ईसीएल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने स्थानीय थाने की पुलिस को आगामी 10 मार्च तक क्वार्टर खाली करवाने का निर्देश जारी किया। रविवार को ईसीएल के सुरक्षा प्रहरी, सीआईएसएफ और बाराबनी थाने की पुलिस संयुक्त रूप से अवैध कब्जाधारियों के घर पहुंचे। वहां अवैध कब्जाधारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित तिथि के पहले क्वार्टर खाली कर दें नहीं तो वे लोग खुद खाली करवा देंगे। ईसीएल के पर्सनल मैनेजर अपूर्व विश्वास ने कहा कि जब बाहरी लोग ईसीएल क्वार्टर पर लगे ताले को तोड़कर कब्जा कर रहने लगे तो सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर सभी को क्वार्टर खाली करने का निर्देश देकर चले गए थे, लगातार तीन बार नोटिस भी दिया गया। नोटिस देने के बाद तीन लोगों ने स्वेच्छा से ईसीएल क्वार्टर खाली कर दिया लेकिन 7 लोग खाली नहीं कर बहस करने लगे थे। हाई कोर्ट में मामला किया गया जहां से मार्च 28 तक अवैध कब्जाधारियों को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। कोर्ट ने आगामी 10 मार्च तक रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया है। रविवार को सभी को सूचना दे दी गई है नहीं तो आगामी 10 मार्च को जबरन क्वार्टर से बाहर किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in