मस्जिद कमेटियों को शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने का निर्देश

पर्व को भाईचारे और शांति से मनाएं : थाना प्रभारी
मस्जिद कमेटियों को शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने का निर्देश
Published on

बर्नपुर : हीरापुर थाना परिसर स्थित मीटिंग हॉल में ईद मिलादुन्नबी (नबी दिवस) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम हीरापुर थाना द्वारा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि इस बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व कमेटी के सदस्ययों के साथ बैठक कर बताया गया कि हर साल की तरह इस साल भी नबी दिवस पर विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों से निकलने वाले जुलूसों को लेकर बैठक आयोजित की गई है। मौके पर एसीपी इप्शिता दत्ता ने बताया कि जुलूस तय रूट चार्ट के आधार पर ही निकाली जायेगी और साथ ही उन्होंने बताया कि जुलूस सरकार द्वारा जारी गाइड लाइंस के अनुरूप शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस को निकालने की निर्देश दिया गया। वहीं हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय रॉय ने सभी से अपील की कि पर्व को भाईचारे और शांति से मनाएं। इस मौके पर इस बैठक में एसीपी इप्शिता दत्ता, सीआई अशोक सिन्हा महापात्र, हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय रॉय, एसआई अजीत कुंडू, अंजन मंडल, शुभाशीष बनर्जी, तृणमूल मॉइनोरिटी सेल के जिलाध्यक्ष एसएम हसन, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद मोहम्मद हसरतउल्लाह, अशोक रुद्र, राकेश शर्मा, गुरमित सिंह, कहकशां रियाज, प्रबीर धर सहित विभिन्न मस्जिद कमेटियों के इमाम मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in