

सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : शहर के कल्ला बायपास मोड़ स्थित आसनसोल नार्थ ट्रैफिक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राहवीर टीम के सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। इस संबंध में आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड के ओसी संजय कुमार भगत ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाना तथा पुलिस अधिकारियों को सूचना देने के लिए स्थानीय 10 युवकों को लेकर एक राहगीर टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वाले राहगीर टीम के सदस्य को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मौके पर एसीपी ट्रेफिक हेडक्वार्टर विश्वजीत साहा, टीआई-2 राणा अंबिका दत्ता सहित राह वीर टीम के सदस्य उपस्थित थे।