इंफोर्समेंट विभाग ने बराकर में चलाया छापेमारी अभियान, व्यवसायियों में हड़कंप

इंफोर्समेंट विभाग ने बराकर में चलाया छापेमारी अभियान, व्यवसायियों में हड़कंप
Published on

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : इंफोर्समेंट विभाग के अधिकारियों की टीम ने बराकर के सब्जी मार्केट, मछली बाजार एवं किराना स्टोर में छापेमारी अभियान चलाया जिससे व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक पश्चिम वर्दवान जिला के इंफोर्समेंट विभाग के निरीक्षक सुजीत हलधर के नेतृत्व में शनिवार की सुबह बराकर सब्जी मार्किट सहित विभिन्न दुकानों में छपेमारी अभियान चलाया। इसकी सूचना मिलते ही कई दुकानदार सतर्क हो गए तो कई अपनी दुकान का शटर बंद करने लगे। इस अभियान में शामिल इंफोर्समेंट विभाग के अधिकारी सुजीत हलधर ने बताया कि सब्जी, मीट, मछली एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सामानों की कीमत में बढ़ोतरी न हो, इसे लेकर लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। किराना दुकानों में स्टॉक की जांच की जा रही है ताकि कालाबाजारी न हो सके एवं ग्राहकों को उचित कीमत पर समान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व चीनी की कीमत में अचानक वृद्वि होने की खबर आयी। उस समय से इस विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा थोक विक्रेताओं के यहां छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम लोगों में सामानों की कीमत में वृद्वि को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़े।cइस अभियान के दौरान इंफोर्समेंट विभाग के निरीक्षक सुजीत हलधर, तरुण हलधर,बैजनाथ नस्कर, लोकेश नाथ सहित कई अधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में सीपीवीएफ जवान शामिल थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in