मैथन डैम का बढ़ा जलस्तर, छोड़े जा रहे पानी को देखने उमड़ी सैलानियों की भीड़

मैथन डैम से छोड़ा जा रहा पानी
मैथन डैम से छोड़ा जा रहा पानी
Published on: 

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : बीते कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मैथन डैम का जलस्तर बढ़ रहा है।यही कारण है कि डीवीसी की ओर से मैथन डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।शाम के समय बिजली की रौशनी में मैथन डैम से पानी छोड़ा जाना एवं प्राकृतिक नजारा को देखने के लिये सैलानियों की भीड़ बनी हुयी है। डैम से छोड़े जा रहे पानी के प्रचंड वेग और बारिश के बीच मैथन का प्राकृतिक सौंदर्य बेहद मनमोहक हो गया है। चारों ओर फैली हरियाली और सफेद पानी के उफान को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग दूर-दराज से इस अद्भुत और रोमांचक नजारे का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

DVC अलर्ट मोड पर, तटीय इलाकों में सतर्कता

जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए DVC प्रबंधन पूरी तरह से सतर्क है। निचले और तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जल निकासी की प्रक्रिया पर पल-पल नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम : CISF जवानों की 24 घंटे तैनाती

सैलानियों की सुरक्षा और डैम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को डैम क्षेत्र में 24 घंटे तैनात रखा गया है। सीआईएसएफ के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और पर्यटकों को खतरनाक जगहों या पानी के करीब जाने से रोक रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और डीवीसी ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और सीआईएसएफ एवं पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in