नाबालिग से हैवानियत की घटना ने शहर को किया शर्मसार

दुष्कर्म के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार
साभार प्रतीक फोटो
साभार प्रतीक फोटो
Published on

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना के भुड़भुड़िया नदी किनारे एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप स्थानीय पांच युवकों पर लगा है। यह घटना रविवार की रात करीब 9 बजे घटी है। पीड़िता की मां ने सोमवार को आसनसोल महिला थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए स्थानीय तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम डब्ल्यू प्रसाद, विजय महतो और प्रद्युम्न पांडेय है। कृष्णा पंडित नामक युवक फरार बताया जा रहा है। वहीं पांचवे अभियुक्त सोनू गोप को गिरफ्तार करने आसनसोल की उत्तर थाने की पुलिस की टीम यूपी के बलिया गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस अभियुक्त को बलिया से गिरफ्तार कर आसनसोल आने वाली है।जानकारी के मुताबिक एक मंदिर परिसर में उक्त नाबालिग को बीते एक महीने से लोग युवकों के साथ देख रहे थे। वह हमेशा मंदिर आकर घंटों वहां बैठा करती थी। वहीं जिन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, वे सभी नशा के आदि बताए जा रहे हैं। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इस कांड के बाद फैसला लिया है कि अब नशेड़ियों को मंदिर में बैठने नहीं दिया जाएगा। स्थानीय लोगों की मानें तो दुष्कर्म के पहले सभी युवकों ने नशे का सेवन किया था। पांचों ने मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अस्वस्थ हालत में किसी तरह अपने घर चली गई। नाबालिग रेलवे कॉलोनी की स्वीपर पाड़ा की रहने वाली है। पुलिस मंगलवार की सुबह भी इलाके में गश्त लगाती दिखी।

इलाके में नशेड़ियों की आवारगी का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि तपसी बाबा मंदिर इलाका, आरसीआई रोड, न्यू कॉलोनी, लाल बंगला आदि इलाके के युवक नशे के आदि होते जा रहे हैं। आये दिन झुंड में बैठकर युवक खुलेआम नशा का सेवन करते हैं। लोगों का कहना है कि युवक गांजा, हेरोइन आदि का सेवन करते हैं। स्थानीय लोग सब कुछ देखते हुए भी उनके खिलाफ अपना मुंह नहीं खोलते है। भुड़भुड़िया नदी किनारे भी प्राय: युवक झुंड में बैठकर नशा का सेवन करते हैं। इलाके में छोटी-बड़ी चोरी मामले में इन्हीं युवकों का हाथ होने का आरोप कई बार लगा है। साइकिल, बर्तन और बकरी आदि चोरी कर बेचकर नशा करना इन युवकों की आदत बन गई है। सनद रहे कि कुछ साल पहले भुड़भुड़िया नदी किनारे जुआ अड्डा का पर्दाफाश हुआ था। जुआ अड्डे पर शराब व शबाब का खेल चल रहा था। स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए जुए अड्डे को आग के हवाले कर दिया था। महिलाओं का कहना था कि छोटे-छोटे बच्चों को प्रलोभन देकर वहां रखा जाता था। बच्चों से सिगरेट आदि मंगाने का काम किया जाता था. बच्चों ने लालच में आकर स्कूल जाना बंद कर दिया था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in