आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में निवेदिता भवन का उद्घाटन

RUSA फंड से हुआ निर्माण
भवन का उद्घाटन करते मंत्री डॉ. कल्याण चक्रवर्ती
भवन का उद्घाटन करते मंत्री डॉ. कल्याण चक्रवर्ती
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को RUSA के वित्तीय अनुदान से निर्मित निवेदिता भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि भवन का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. कल्याण चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। मौके पर मंत्री डॉ. कल्याण चक्रवर्ती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नया भवन कॉलेज के शैक्षणिक और शोध कार्यों को नई गति देगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय जैव-विविधता के संरक्षण पर भी जोर दिया गया। साथ ही मंच से अपील की गई कि कॉलेज परिसर में बन रहे उद्यान में रोजमर्रा में उपयोग होने वाले पौधों के साथ-साथ स्थानीय जैव-विविधता से समृद्ध पौधों को भी शामिल किया जाए। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट (केंचुआ खाद) के लिए विदेशी प्रजाति के केंचुओं की जगह स्थानीय प्रजाति के केंचुओं का उपयोग करने का सुझाव दिया गया, ताकि स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिल सके। पूरे कार्यक्रम के दौरान हॉल में उत्साह का माहौल रहा और छात्राओं ने नए भवन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्वाती नंदी चक्रवर्ती, रामकृष्ण मिशन के महराज स्वामी भारूपा नंद जी, कॉलेज के कोऑर्डिनेट डॉ. बीरू रजक, सहित कॉलेज के प्रोफेसरगण सहित काफी संख्या में छात्रा मौजूद थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in