

सन्मार्ग संवाददाता
चितरंजन : पूर्व रेलवे के महानिरीक्षक (आईजी) सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएससी) अमिया नंदन सिन्हा ने चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चित्तरंजन स्टेशन से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटोरिया और गिरिडीह स्थित आरपीएफ बैरकों का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ आसनसोल रेल मंडल के सीनियर डीएससी पवन कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थितथे। बता दें कि नए बैरकों के शुरू होने से आरपीएफ जवानों को आधुनिक और बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और ड्यूटी के प्रति तत्परता में और सुधार होगा। इस अवसर पर आसनसोल मंडल, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू) और 8वीं वाहिनी आरपीएसएफ के आरपीएफ अधिकारी व जवान मौजूद रहे। समारोह में स्टेशन मास्टर, आईओडब्ल्यू, सीएचआई, जीआरपी और वाणिज्य पर्यवेक्षक (चित्तरंजन) समेत कई अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।