आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सेवा केंद्र का उद्घाटन

लोगों की शिकायतें और आवश्यकताएं सुनी जाएंगी
आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सेवा केंद्र का उद्घाटन
Published on

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल -3 में आम जनता के लिए सेवा केंद्र का उद्धाटन किया गया। बता दें कि मोहिशिला कॉलोनी स्थित बड़तला बाजार में राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सेवा केंद्र का उद्धाटन किया। शुक्रवार सुबह उद्घाटन के बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सेवा केंद्र में बैठकर स्थानीय लोगों की समस्याएं और सुविधाओं से जुड़ी बातें सुनीं। मंडल-3 के लोगों ने अपने-अपने इलाके की समस्या से मंत्री को अवगत करया। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से ही इस सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि विधायक को सेवा कैंद्र में बैठकर आम लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए। वहां लोगों की शिकायतें और आवश्यकताएं सुनी जाएंगी तथा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि मंत्री को अपने बीच पाकर और सीधे अपनी समस्याएं बताने का अवसर मिलने से क्षेत्र के लोग काफी खुश है। इस मौके पर प्रशांत चटर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in