गुरमत सिखया कैंप की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

बर्नपुर में 56वां गुरमत सिखया कैंप 17 से 24 अक्टूबर तक
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बर्नपुर, गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर की ओर से 56वें गुरमत सिखया कैंप के आयोजन को लेकर शनिवार को बर्नपुर गुरुद्वारा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक द सिख फोरम, कोलकाता के साथ संयुक्त रूप से की गई। बैठक में कैंप के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार यह कैंप आगामी 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर में आयोजित किया जाएगा।

बच्चों को दी जाएगी गुरुमुखी और कीर्तन की शिक्षा : कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह ने कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य सिख धर्म के बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ना है। कैंप के दौरान बच्चों को गुरुमुखी भाषा की शिक्षा दी जाएगी, साथ ही नितनेम, पाठ और गुरबाणी कीर्तन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को सिख धर्म के इतिहास, मर्यादा और जीवन मूल्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने धर्म को गहराई से समझ सकें। कई शहरों से आएंगे बच्चे, रहने और लंगर की व्यवस्था सचिव ने बताया कि इस कैंप में जमशेदपुर, रांची, धनबाद, आसनसोल, बर्नपुर, बराकर, रानीगंज, बर्दवान सहित विभिन्न क्षेत्रों के गुरुद्वारों से सैकड़ों बच्चे भाग लेंगे। बाहर से आने वाले सभी बच्चों और सेवादारों के लिए गुरुद्वारा परिसर में रहने की उचित व्यवस्था की गई है और लंगर की व्यवस्था भी लगातार जारी रहेगी। बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह, द सिख फोरम कोलकाता के गुरु चरण सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अजीत सिंह, चरण सिंह,रंजीत सिंह कैरो, देवेंद्र मल्होत्रा, सुखबीर सिंह, दलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in