बर्दवान के नर्सिंग होम में सब कुछ अवैध रूप से चलने का हुआ खुलासा

क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन के सदस्यों की टीम, कई नर्सिंग होम में की छापेमारी
नर्सिंग होम का निरीक्षण करते कमीशन के अधिकारी
नर्सिंग होम का निरीक्षण करते कमीशन के अधिकारी
Published on: 

दो नर्सिंग होम को बंद करने का निर्देश

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बर्दवान : शहर और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए नर्सिंग होम और उनमें से अधिकांश के पास सरकार द्वारा निर्धारित बुनियादी ढांचा न होने को लेकर लगातार शिकायतें उठ रही हैं। आरोप है कि पिछली तृणमूल सरकार के कार्यकाल में इस संबंध में समय-समय पर छापेमारी तो होती थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राज्य में नई भाजपा सरकार आने के बाद पहले मंगलवार को जिले के स्वास्थ्य ढांचे और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों की जांच करने के लिए पश्चिम बंगाल क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन के सदस्यों की एक टीम पूर्व बर्दवान पहुंची। इस टीम का नेतृत्व आयोग के चेयरपर्सन सेवानिवृत्त न्यायाधीश विश्वजीत बसु कर रहे थे।

​मंगलवार सुबह बर्दवान पहुंचते ही वे सीधे जिले के सर्किट हाउस गए। वहां पूर्व बर्दवान के जिलाधिकारी (DM), जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (CMOH) और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद आयोग के सदस्य कई समूहों में बंट गए और शहर व उपनगरीय इलाकों के कई नर्सिंग होम में छापेमारी की।

​इस छापेमारी के बाद डॉ. नारायण बनर्जी ने बताया कि उन्होंने जिन नर्सिंग होम का निरीक्षण किया, उनमें से किसी में भी अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) की व्यवस्था नहीं मिली। मरीजों के अनुपात में डॉक्टर भी नहीं पाए गए। उन्होंने यह भी देखा कि एक ही डॉक्टर पूरा नर्सिंग होम चला रहा है। इसके अलावा, अधिकांश नर्सिंग होम में क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अनुसार बुनियादी ढांचा नहीं मिला, और न ही इस कानून का आधा-अधूरा पालन भी नजर आया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News