ICDS केंद्र पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण : मंत्री

बच्चों और माताओं के बेहतर सुविधा के लिए ICDS केंद्र का शुभारंभ
ICDS केंद्र का उद्घाटन करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
ICDS केंद्र का उद्घाटन करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के श्यामबांध इलाके में शनिवार को नए आंगनवाड़ी (ICDS) केंद्र का शुभ उद्घाटन किया गया। बता दें कि इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय बच्चों और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही विशेष रूप से शिशु और मातृ कल्याण के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है, और यह नया केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर मंत्री सह आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बच्चों और माताओं के लिए बेहतर सेवाएं और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। एक स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है। आगे कहा कि बर्नपुर और आसनसोल के लोगों के लिए विकास और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ना उनके लिए हमेशा गर्व की बात रही है। ICDS केंद्र जैसी पहल बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे जमीनी स्तर पर माताओं और शिशुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से मिलना और उनका प्यार व आशीर्वाद लेना उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है। इस मौके पर डीएम एस पन्नोबलम, आसनसोल साउथ मंडल -2 के अध्यक रामा नंद साह, उज्जल मंडल, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग, आंगनवाड़ी कर्मी और बड़ी संख्या में माताएं व बच्चे उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in