अस्पताल परिसर में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

अस्पताल परिसर में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
Published on

बीरभूम : सिउड़ी सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल परिसर में पति द्वारा पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने व उसे जान से मारने का प्रयास करने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला का नाम पूर्णिमा कर्मकार है। उसका घर बीरभूम के मोहम्मद बाजार के कपिष्टा गांव में है। उसका पति अमर कर्मकार का घर इसी थाने क्षेत्र के कुलेरा गांव में है। शादी के बाद से दोनों के बीच हमेशा झगड़ा हुआ करता था। कई महीने से पत्नी पति का घर छोड़ कर अपने पिता के घर रह रही थी। मंगलवार दोपहर पूर्णिमा अपनी मां के साथ इलाज कराने सिउड़ी अस्पताल गई थी। इसकी जानकारी पाकर उसका पति अमर अचानक अस्पताल पहुंच गया। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को देख उस पर रड से प्रहार करने लगा। उसने रड से उसकी छाती और गर्दन पर प्रहार करना शुरू कर दिया। पूर्णिमा की चीख सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने मौके पर पहुंच कर अमर कर्मकार को पकड़ लिया और तुरंत घायल पूर्णिमा को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पुलिस पहुंच कर अमर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ पत्नी को घर वापस लाने गया था लेकिन उसने आने से साफ इंकार कर दिया। वहां पर उसकी पिटाई कर दी गई थी। वहीं गुस्से में उसने अपनी पत्नी पर प्रहार किया। अस्पताल अधीक्षक प्रकाश चंद्र बाग ने कहा कि सुरक्षा गार्डों ने तुरंत महिला को बचा लिया। आगे से अस्पताल में सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in