पत्नी की हत्याकर फंदे से झुलाने का आरोप में पति गिरफ्तार

हत्या का प्रतीक फोटो
हत्या का प्रतीक फोटो
Published on

बाराबनी : बाराबनी थाने के चिंचुरिया गांव में कथित तौर पर पति पर पत्नी की हत्या कर फंदे से झुलाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पति जीवन घोष को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 2011 में झारखंड के निरसा निवासी भुवन माल की बेटी पूजा का विवाह जीवन घोष के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट की घटना भी होने लगी। कई बार बैठक कर पति-पत्नी के बीच सुलह करायी गई। कुछ दिनों सब कुछ ठीक चलने के बाद आरोप है कि पति ने फिर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा व मारपीट शुरू कर दी। बीते सोमवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से झुला दिया ताकि पुलिस को लगे कि उसने खुद आत्महत्या की है। वहीं बेटी के मरने की खबर सुन झारखंड से उसके पिता सहित पूरा परिवार बाराबनी पहुंचा। नूनी मोड़ के पास परिजन शव को श्मशानघाट ले जाने से रोककर बाराबनी थाना पहुंचे। थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने पति जीवन घोष को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतका की सात वर्षीय बेटी मिष्टू घोष ने कहा कि पिता ने उसकी मां की हत्या कर शव को फंदे से झुला दिया था। मृतका के पिता भुवन माल ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दामाद उनकी बेटी पर अमानवीय अत्याचार करने लगा था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in