गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बरकार नदी में लगाई डुबकी

श्रदालुओं ने नदी में स्नान कर की मंदिरों में पूजा-अर्चना
गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बरकार नदी में लगाई डुबकी
Published on: 

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

बराकर : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान को लेकर बराकर नदी के किनारे सुबह से ही आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। पवित्र स्नान के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान को लेकर बंगाल एवं झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ ट्रेन के द्वारा बराकर स्टेशन पर पहुंची।श्रदालुओं की भारी भीड़ को देखते हुये रेल प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी।आरपीएफ के जवान श्रद्धालुओं को बराकर नदी घाट जाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे थे। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नदी किनारे कैम्प बनाकर श्रद्धालुओं को आने-जाने में सहयोग कर रहे थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नदी किनारे स्थित मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपने गुरुओं और परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। पूरा क्षेत्र ''हर-हर गंगे'' और धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय गौशाला कमेटी ओर से विशेष सेवा शिविर लगाया गया, जहां स्नान व पूजन के बाद लोगों को निःशुल्क नाश्ता एवं चाय वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने कमेटी के इस सेवा कार्य की सराहना की। गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं को स्नान एवं पूजा को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के में स्थानीय पुलिस एवं रेल पुलिस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया जिस कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News