बर्नपुर अस्पताल परिसर में गिरा विशाल पेड़

आवाजाही कुछ घंटों के लिए हुआ बाधित
बर्नपुर अस्पताल परिसर में गिरा विशाल पेड़
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर अस्पताल में बुधवार दोपहर इमरजेंसी विभाग की ओर जाने के रास्ते में विशाल पेड़ गिरने से पूरा रास्ता बंद हो गया। गौरतलब है कि करीब 3 घंटे से रास्ते बंद होने से अस्पताल के कर्मचारियों एवं रोगी को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद एक रोगी ने कहा कि उसे ओपीडी से इमरजेंसी विभाग की ओर जाना है, पर कैसे जाये, यह पता नहीं चल रहा है। मां को ले जाना है, वह चल नहीं पाती है और गाड़ी उधर जा नहीं सकती। वहीं अस्पताल के कर्मचारियों को इमरजेंसी विभाग जाने के लिए उन्हें अपनी गाड़ी को ओपीडी की तरफ रखकर पैदल घूमकर जाना पड़ रहा था। वहीं विशाल पेड़ के गिरने से काफी रोगियों को इमरजेंसी की ओर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रंबधन द्वारा आईएसपी के टाउन विभाग को सूचना दी गई। टाउन विभाग के कर्मचारियों ने आकर पेड़ को टुकड़े-टुकड़े में काटकर साइड कर आने-जाने का रास्ता बनाया, इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in