समाज सेवा व मानव कल्याण के लिए किये गये सम्मानित

मंत्री दिलीप घोष ने किया सम्मानित
समाज सेवा व मानव कल्याण के लिए किये गये सम्मानित
Published on

आसनसोल : आसनसोल के समाजसेवी एवं एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान को इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि कोलकाता में आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में समाज सेवा, मानव कल्याण, सामाजिक योगदान तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। बता दें कि यह सम्मान पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष द्वारा प्रदान किया गया है। मौके पर सम्मान प्राप्त करने के बाद फिरोज खान ने आयोजकों, मुख्य अतिथियों तथा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा। समारोह के दौरान फिरोज खान ने कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष तथा अन्य नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सामाजिक विकास, युवाओं के सशक्तीकरण, रोजगार, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव तथा राज्य और देश के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in