

अंडाल : अंडाल स्थित चित्तरंजन इंस्टिट्यूट में सूरज नाथ दुबे मेमोरियल ट्रस्ट फॉर एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर वार्षिक चित्रांकन, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा और संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता को सम्मानित और मान्यता देने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएसअधिकारी, लेखक, निदेशक राम दुबे, उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह, अंडाल महावीर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश शर्मा, अंडाल केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एके झा , आरपीएफ इंस्पेक्टर बीबी शर्मा, शशि भूषण दुबे, अंडाल थाना प्रभारी मेघनाद मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ट्रस्ट के मुनीर शमी ने बताया कि शिक्षा, कला एवं शिल्प, विज्ञान तथा सामाजिक मूल्य के अन्य क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान राम दुबे द्वारा लिखित पुस्तक महुआबाग, जंगल सब कुछ जानता है, भाज्जो, नाचनी, ऋषि राज परसु राम तथा अंडाल डायरी संस्करण -II का विमोचन किया गया। समारोह में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, उपाध्यक्ष विजय आर्य, सचिव अवनी भूषण दुबे आदि उपस्थित थे।