सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए पुलिस ने की बैठक

बैठक में सख्त निर्देश, दामोदर नदी में नहाने से बचें/नशे की हालत में हुड़दंग न करें
सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए पुलिस ने की बैठक
Published on

बर्नपुर : होली को लेकर हीरापुर थाना ने शनिवार को शांति समिति का आयोजन किया। गौरतलब है कि बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहार खुशियों और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने होली और रमजान के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं से बारी बारी सभी को अवगत कराया। शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि होलिका दहन 2 मार्च को तथा होली का त्योहार चार 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा। मौके पर हीरापुर थाना के थाना प्रभारी करतार सिंह ने कहा कि यदि किसी ने भी नशे की हालत में हुड़दंग किया या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसकी रात हवालात में कटेगी। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर छोटे बच्चे यदि किसी को इफ्तारी के समय रंग लगा देते हैं या कोई भूल कर देते हैं तो ऐसे लोगों समझाना है कि इसे सांप्रदायिक्ता के अर्थ में न लें। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि ज्यादातर युवक रंग खेलने के बाद दामोदर नदी में नहाने चले जाते हैं, इससे बचें। उन्होंने कहा कि पर्व के समय पुलिस बल सख्त और भ्रमणशील रहेगा। वहीं एसआई अंजन मंडल ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी घटना कहीं भी होती है, तो सबसे पहले पुलिस को सूचित किया जाए। यदि कोई अफवाह फैलाई गई है तो उसे रोकना है। किसी भी चीज को अपने हाथ में लेकर आगे नहीं बढ़ना है, इसके लिए पुलिस है। इस मौके पर एसआई संजय घोष, सुमन सिंहा, पीस कमेटी संचालक प्रबीर धर, राकेश शर्मा, अशोक रुद्र, कहकशां रियाज, श्रावणी विश्वास, ओम प्रकाश सिंह, पूर्णेंदु चौधरी, आनंद उपाध्याय, उत्पल सेन, अहमदुल्ला खान, समीर खान, सैकत दे, जाहिद इकबाल, अर्शद आयूब, अभिक गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in